कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 77,000 के पार

Summary :

Stock Market Today 2 July 2026: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के बाद कच्चे तेल में गिरावट दर्ज की गई है और इसी बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई। सुबह 9:15 पर सेंसेक्स 217 अंक, 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,139 और निफ्टी 74 अंक, 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,074 पर था।  खबर लिखते समय तक सेंसेक्स में 330 अंको के उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था वहीं निफ्टी 100 अंको के उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था निफ्टी IT टॉप गेनर शुरुआती कारोबार में आईटी शेयर में तेजी देखी…

Stock Market Today 2 July 2026: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के बाद कच्चे तेल में गिरावट दर्ज की गई है और इसी बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई। सुबह 9:15 पर सेंसेक्स 217 अंक, 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,139 और निफ्टी 74 अंक, 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,074 पर था।  खबर लिखते समय तक सेंसेक्स में 330 अंको के उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था वहीं निफ्टी 100 अंको के उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था

निफ्टी IT टॉप गेनर

Stock Market Today
Stock Market Today

शुरुआती कारोबार में आईटी शेयर में तेजी देखी गई है जिसके चलते सूचकांकों में निफ्टी आईटी 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी कमोडिटीज हरे निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसई, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी मीडिया लाल निशान में थे।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

Top Gainers and Top Losers (Stocks)
Top Gainers and Top Losers (Stocks)

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 187 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,196 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 86 अंक की मजबूती के साथ 19,018 पर था।

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इटरनल, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व,एमएंडएम, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एशियन पेंट्स आईटीसी और एसबीआई गेनर्स थे। एनटीपीसी, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, ट्रेंट, एलएंडटी, बीईएल, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट लूजर्स थे।

वैश्विक बाजारों में गिरावट

आईटी शेयर में बढ़त के अलावा बाजार में तेजी के वजह कच्चे तेल में गिरावट को माना जा रहा है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का दाम कम होकर 70.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के चलते, यह बीते एक महीने में करीब 25 प्रतिशत लुढ़क गया है वहीं वैश्विक बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। केवल हांगकांग और जकार्ता हरे निशान में थे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।