Atal Tunnel Car Accident: अटल टनल के पास निर्माणाधीन पिलर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, गाड़ी चीरकर अंदर घुसे सरिये, 1 की मौत, 3 घायल

Summary :

हिमाचल प्रदेश के अटल टनल के बाहर बुधवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। रात को करीब 10 बजे अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी जैसे ही टनल से बाहर निकली, अचानक नियंत्रण खो बैठी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए नीचे गिर गई और निर्माणाधीन पुल की ओर जाकर पिलर से जा टकराई। इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई और तीन घायल बताए जा रहे हैं। नुकीले सरिये गाड़ी के अंदर घुसे यह हादसा इतना भीषण था कि पिलर से बाहर…

हिमाचल प्रदेश के अटल टनल के बाहर बुधवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। रात को करीब 10 बजे अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी जैसे ही टनल से बाहर निकली, अचानक नियंत्रण खो बैठी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए नीचे गिर गई और निर्माणाधीन पुल की ओर जाकर पिलर से जा टकराई। इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई और तीन घायल बताए जा रहे हैं।

नुकीले सरिये गाड़ी के अंदर घुसे

यह हादसा इतना भीषण था कि पिलर से बाहर निकले लोहे के नुकीले सरिये गाड़ी को चीरते हुए उसके अंदर तक जा घुसे, जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग पर्यटक थे, जो मनाली से घूमने के बाद लाहौल की तरफ जा रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में राजस्थान के रहने वाले एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के रहने वाले उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि सुनते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके तुरंत बाद सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं।

34 वर्षीय कैलाश की मौत

रेस्क्यू टीम ने दमकल कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 34 वर्षीय कैलाश के रूप में हुई है, जो राजस्थान का रहने वाला है।

पुलिस ने पर्यटकों से की अपील

Atal Tunnel Car Accident
Atal tunnel accident (Image- Social Media)

शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि यह हादसा स्कॉर्पियो की रफ्तार बहुत तेज होने अचानक कंट्रोल खोने की वजह से हुआ है। हालांकि पुलिस अभी हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है और मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जो देखने में बहुत भयानक लग रहा है।
पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि पहाड़ी इलाकों में रात के समय यात्रा करने और तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से बचे। खासकर मानसून के दौरान सड़कों पर फिसलन और विजिबिलिटी कम हो जाती है।

Also Read: Haryana News: अंबाला में बड़ा हादसा, बोरवेल में गिरने से 4 साल के बच्चे की मौत, FIR दर्ज

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।