मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर आईपीएल में चर्चाएं काफी तेज होती दिखाई दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले सीजन से पहले खुलने वाली ट्रेड विंडो में हार्दिक टीम बदल सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए सात फ्रेंचाइजियां दिलचस्पी दिखा रही हैं।
हार्दिक को कौन सी टीम्स करना चाहती हैं साइन
एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक को साइन करने की दौड़ में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स भी उन्हें अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाने की कोशिश कर सकती हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद ने फिलहाल हार्दिक को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जबकि बाकी सात फ्रेंचाइजियां ट्रेड विंडो के दौरान उनके ऑप्शन पर सोच रही हैं।
हार्दिक पंड्या ने कैसे की थी अपने आईपीएल करियर की शुरूआत?

हार्दिक पंड्या ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी। इसके बाद 2022 में वो नई टीम गुजरात टाइटंस के कप्तान बने और लगातार दो सीजन तक टीम की लीडरशिप करी। बाद में उनकी वापसी मुंबई इंडियंस में कप्तान के तौर पर हुई। हालांकि, उनकी लीडरशिप में टीम का परफॉर्मेंस उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर पाया। हालांकि पिछले तीन सीजन में मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में 10वीं, तीसरी और 9वीं पोजिशन हासिल की थी।
हार्दिक पांड्या का नया ट्रेनिंग बेस

दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या इन दिनों अपने करियर से जुड़े एक और बड़े फैसले को लेकर भी चर्चा में हैं। चोट से उबर रहे भारतीय ऑलराउंडर ने मुंबई छोड़कर बेंगलुरु को अपना नया ट्रेनिंग बेस बना लिया है। अब वो इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के पास रहकर अपनी फिटनेस और रिकवरी पर ध्यान देंगे।
चोट से उबर रहे हैं हार्दिक पांड्या
हार्दिक फिलहाल क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं। इसी वजह से वो इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही व्हाइट-बॉल सीरीज में इंडियन टीम का हिस्सा नहीं हैं। मीडिया हाउस से बातचीत में बीसीसीआई के एक सोर्स ने बताया कि हार्दिक पर्मानेंट रूप से बेंगलुरु शिफ्ट हो चुके हैं। उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के नजदीक शहर के बाहरी इलाके में किराये पर घर लिया है। सूत्र के अनुसार, हार्दिक अपने करियर के बाकी समय के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को अपना पर्मानेंट ट्रेनिंग बेस बनाने वाले पहले इंडियन क्रिकेटर बन सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




