भारतीय शेयर बाजार की आज शुरूआत गिरावट के साथ हुई है और सुबह 9:20 सेंसेक्स 46 अंक, 0.06 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 77,307 और निफ्टी 33 अंक या 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,196 पर था। खबर लिखे समय तक सेंसेक्स 110 अंको तक टूट गया है और निफ्टी में 60 अंको की गिरावट देखी गई है। बाजार में आज मेटल और ऑटो स्टॉक्स में दबाव जारी रहा।
निफ्टी ऑटो टॉप लूजर्स शेयर
Index में निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑटो टॉप लूजर्स थे। साथ ही निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी फार्मा, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी इन्फ्रा भी लाल निशान में थे। दूसरी तरफ केवल निफ्टी मीडिया और निफ्टी पीएसयू बैंक ही हरे निशान में थे।
मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 34 अंक, 0.05 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 63,785 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 36 अंक, 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,890 पर था।
सेंसेक्स पैक में टॉप गेनर्स और लूजर्स शेयर
सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, इटरनल, टाइटन, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, SBI, टाटा स्टील और इंडिगो गेनर्स थे। HCL टेक, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, NTPC, बजाज फाइनेंस, HUL, एशियन पेंट्स, TCS, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और M&M लूजर्स थे।
एशियाई बाजार में गिरावट
भारतीय शेयर बाजार के साथ ज्यादातर एशियाई बाजार लाल निशान में थे। शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। केवल टोक्यो हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मिलेजुले बंद हुए थे, जिसमें डाओ 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।



Download Android App
Download iOS App




