Stock Market Today 26 August 2026: भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 236 अंक चढ़ा; बैंकिंग-रियल्टी शेयरों में तेजी

Summary :

मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 236.01 अंक चढ़कर 77,892.10 पर और निफ्टी 7.40 अंक बढ़कर 24,341.95 पर पहुंच गया।

मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स 236.01 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,892.10 और निफ्टी 7.40 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,341.95 पर था।

बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में तेजी

निफ्टी मेटल, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी आईटी, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी ऑटो लाल निशान में थे।

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग और रियल्टी स्टॉक्स ने किया। सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी प्राइवेट बैंक टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मीडिया, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसई और निफ्टी एनर्जी हरे निशान में थे।

सस्ता हुआ क्रूड और बॉन्ड यील्ड में गिरावट

जानकारों के मुताबिक, आज मार्केट के लिए दो बातें सकारात्मक कारक मौजूद हैं। पहला, अमेरिका और ईरान के बीच एक और सीजफायर की खबर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से शिपिंग फिर से शुरू करने की कोशिशों की वजह से ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर 86.3 डॉलर प्रति बैरल पर आना है। वहीं, भारतीय बाजार में तेजी मुख्य रूप से क्रूड की ऊंची कीमतों की वजह से रुकी हुई थी, इसलिए क्रूड की कीमतों में यह बड़ी गिरावट एक अच्छी बात है। दूसरी, अमेरिका में बॉन्ड यील्ड (10-साल के लिए 4.64 प्रतिशत) में गिरावट दुनिया भर के इक्विटी बाजारों के लिए अच्छी खबर है।

एशियाई बाजार में तेजी

ज्यादातर एशियाई बाजारों में मजबूती की साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे, जिसमें डाओ जोन्स 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

Also Read: Petrol Diesel Rate 26 August 2026: दिल्ली से मुंबई तक बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, टंकी फुल करवाने से पहले जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।