Stock Market Today 26 May: वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के बाद भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। आज बाजार की शुरूआत सपाट हुई और सेंसेक्स 264.82 अंक, 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,224.14 और निफ्टी 27.60 अंक, 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,004.10 पर था। शेयर बाजार में आज Nifty-Sensex में उतार चढ़ाव जारी है जिससे गिरावट और हरे निशान का सिलसिला जारी है।
Mid Cap And Small Cap Today: स्मॉलकैप में तेजी

शुरुआती कारोबार में ऑयल एंड गैस सेक्टर ने दबाव बना रखा था और सूचकांकों में निफ्टी ऑयलएंडगैस टॉप लूजर था। इसके बाद निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंज्प्शन, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग लाल निशान में थे। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी आईटी हरे निशान में थे।
लार्जकैप के उलट मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 81.35 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,047.95 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 101 अंक या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,303 पर था।
Top Gainers Shares: टाटा स्टील शेयर में तेजी

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, बीईएल, एसबीआई, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, मारुति सुजुकी और टाटा स्टील गेनर्स थे। इंडिगो, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाइटन, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और आईटीसी लूजर्स थे।
Asian Market Today: एशियाई बाजार में गिरावट
ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा हमले के बाद भारतीय शेयर बाजार के साथ ही ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, जकार्ता और मनीला के बाजारों में गिरावट थी। वहीं, हांगकांग और सोल हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार राष्ट्रीय छुट्टी के कारण आज बंद है।


Download Android App
Download iOS App




