मिडिल ईस्ट में हमले रुकने के बाद भारतीय शेयर बाजार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ शुरुआत हुई है। इस दौरान सेंसेक्स 780 अंक, 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,883.34 और निफ्टी 189.10 अंक, 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,572.70 पर था। शुरुआती कारोबार में मेटल और FMCG शेयर में तेजी देखी गई थी।
Nifty FMCG टॉप गेनर्स
Index में निफ्टी मेटल और निफ्टी FMCG टॉप गेनर्स थे। निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी ऑयल एंड गैस में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। वहीं निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा और निफ्टी मीडिया गिरावट के साथ लाल निशान में थे।
मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 274 अंक या 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,181 औक निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 164 अंक या 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,513 पर था।
Sensex में गेनर्स और लूजर्स शेयर
सेंसेक्स पैक में इंडिगो, ITC, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, TCS, इन्फोसिस, इटरनल, L&T, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, BEL, HUL, पावर ग्रिड, ट्रेंट, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, NTPC, HDFC बैंक, ICICI बैंक और HCL टेक गेनर्स थे। सन फार्मा, मारुति सुजुकी और भारती एयरटेल लूजर्स थे।
शेयर बाजार में तेजी की वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले रोकने का ऐलान किया है। इससे कच्चे तेल में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है और ब्रेंट क्रूड में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और भारतीय शेयर बाजार में भी भारी उछाल देखा गया है और चौतरफा बढ़ोतरी के साथ कारोबार जारी है जिससे निवेशकों को भी अधिक फायदा मिलने का अनुमान है।
एशियाई बाजारों में गिरावट
ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे, जिसमें मेन Index डाओ जोन्स 0.53 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक करीब एक प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।



Download Android App
Download iOS App




