KSBKBT 2 03 August 2026 Spoiler Alert: क्या समैरा और सिड का प्यार ले डूबेगा विरानी खानदान? तुलसी ने उठाया ये बड़ा कदम

Summary :

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आ चुका है। तुलसी को समैरा और सिड के बीच चल रहे गुप्त रिश्ते की भनक लग गई है, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ गया है। वहीं दूसरी तरफ, शांतिनिकेतन की पुरानी दुश्मन तृप्ति ने विरानी परिवार को बर्बाद करने के लिए खतरनाक जाल बिछाना शुरू कर दिया है। जानिए तुलसी कैसे खोलेगी समैरा का राज और तृप्ति के इस खतरनाक प्लान का परिवार पर क्या असर पड़ेगा।

स्टार प्लस के फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शांतिनिकेतन में खुशियों के माहौल के बीच एक ऐसा तूफान आने वाला है, जो विरानी परिवार की नींव हिलाकर रख देगा। एक तरफ जहां तुलसी अपने पति मिहिर की तलाश में दिन-रात एक कर रही है, वहीं दूसरी तरफ परिवार के अपने ही लोग उससे कई बड़े सच छुपा रहे हैं।

समैरा और सिड का सीक्रेट रिश्ता आया सामने, तुलसी का बढ़ा शक

KSBKBT 2 03 August 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 03 August 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब तुलसी को समैरा और सिड के बीच कुछ पकने की भनक लगती है। समैरा अपनी शादी के रिश्तों से लगातार बच रही थी और फोटो भेजने से मना कर रही थी। दरअसल, समैरा और सिड एक-दूसरे से छुप-छुपकर प्यार करते हैं। जब तुलसी दोनों को एक साथ बात करते और करीब आते देखती है, तो उसका शक यकीन में बदलने लगता है।

जब तुलसी समैरा से इस बारे में सवाल करती है, तो समैरा सीधे जवाब देने के बजाय तुलसी से ही उलझ जाती है और कहती है कि यह उसका पर्सनल मामला है। दोनों के बीच तीखी बहस हो जाती है, जिससे घर में तनाव और बढ़ जाता है।

तृप्ति की खतरनाक वापसी, विरानी खानदान को खत्म करने का मास्टरप्लान

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2026 Written Update
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2026 Written Update ( Source: Social Media)

दूसरी ओर, विरानी परिवार की सबसे पुरानी और खतरनाक दुश्मन तृप्ति की घर में एंट्री हो चुकी है। तृप्ति ने सुभाष के जरिए शांतिनिकेतन में कदम रखा है और अब वह विरानी खानदान से अपना पुराना बदला लेने की पूरी तैयारी कर चुकी है।

तृप्ति अपने बदले के गेम में सबसे पहले सिड के जरिए समैरा को निशाना बनाने का प्लान बना रही है। इसके बाद उसकी नजर करण, गौतम और साहिल पर है। तृप्ति का मकसद विरानी परिवार के एक-एक सदस्य को आपस में लड़ाकर अलग करना है और उसकी आखिरी शिकार खुद तुलसी होगी। तृप्ति ने सुभाष को अपनी बातों में फंसाकर मुंबई में एनिवर्सरी पार्टी रखने और पूरे विरानी परिवार को बुलाने की चाल चली है।

चाबियों का विवाद और घर में नई जिम्मेदारी की जंग

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi August 2026 Today Episode ( Source: Social Media) 
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi August 2026 Today Episode ( Source: Social Media)

घर की गिरती हालत और बिखरते परिवार को संभालते हुए तुलसी एक बहुत बड़ा फैसला लेती है। तुलसी ऐलान करती है कि वह शांतिनिकेतन की जिम्मेदारी और घर की चाबियां नई बहू वैष्णवी को सौंपेगी। तुलसी के इस फैसले से पूरा परिवार हैरान रह जाता है। करण इस बात से काफी नाराज होता है और तुलसी पर आरोप लगाता है कि वह परिवार के साथ पक्षपात कर रही है। हालांकि, वैष्णवी खुद इस बड़ी जिम्मेदारी से घबराती है, लेकिन तुलसी उसे समझाती है कि एक मुखिया को धागे की तरह पूरे परिवार को जोड़कर रखना पड़ता है।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी समैरा और सिड के रिश्ते को स्वीकार करेगी? और क्या तृप्ति के बिछाए इस खतरनाक जाल से तुलसी अपने परिवार को बचा पाएगी?

Read More: Vasudha 03 August Spoiler Alert: संतोष की एक गलतफहमी से पूरे चौहान परिवार में मचा बवाल..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।