Stock Market Today 3 July 2026: भारतीय शेयर बाजार में बंपर उछाल, सेंसेक्स में 650 अंको की तेजी के साथ खुला

Summary :

भारतीय शेयर बाजार आज मजबूत तेजी के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 650.22 अंक, 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,152.34 और निफ्टी 199.95 अंक, 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,375.65 पर खुला। बता दें कि शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा IT शेयरों से मिला रहा था। जानते है आज के टॉप शेयर और एशियाई बाजारों का हाल। निफ्टी आईटी में तेजी सूचकांकों में निफ्टी आईटी करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी सर्विसेज और…

भारतीय शेयर बाजार आज मजबूत तेजी के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 650.22 अंक, 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,152.34 और निफ्टी 199.95 अंक, 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,375.65 पर खुला। बता दें कि शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा IT शेयरों से मिला रहा था। जानते है आज के टॉप शेयर और एशियाई बाजारों का हाल।

निफ्टी आईटी में तेजी

सूचकांकों में निफ्टी आईटी करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज भी हरे निशान में थे। निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी एनर्जी लाल निशान में थे।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, बीईएल, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, इटरनल और बजाज फाइनेंस गेनर्स थे। इंडिगो, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, एमएंडएम और एनटीपीसी लूजर्स थे।

वैश्विक बाजारों में तेजी

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिलेजुले बंद हुए थे। डाओ जोन्स 1.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ था।

भारतीय शेयर बाजार में जानकारों की राय

बाजार जानकारों ने कहा कि दक्षिण कोरियाई बाजारों में कमजोरी और सेमीकंडक्टर शेयरों में कमजोरी के कारण भारतीय बाजार का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। साथ ही विदेशी निवेशकों की बिकवाली में कमी से भी बाजार को सहारा मिला है। कच्चे तेल की कीमतों का निचले स्तर पर आना अर्थव्यवस्था और बाजार के लिए सबसे मजबूत सकारात्मक कारक बना हुआ है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।