वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव,तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाओं के कारण हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। आज सेंसेक्स और निफ्टी50 में 0.40 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 400 से अधिक अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और निफ्टी में 150 अंको की गिरावट देखी गई है।
एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट
एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई, जिसमें दक्षिण कोरिया का KOSPI (-1.46%) गिरकर 6,689.95 पर, ताइवान का Weighted Index (-1.17%) गिरकर 45,789.14 पर, और जापान का Nikkei 225 (-1.08%) गिरकर 65,689.00 पर आ गया, जबकि GIFT NIFTY 147.50 अंक (-0.61%) गिरकर 24,164.50 पर आ गया। वहीं दूसरी तरफ Straits Times में 0.45 प्रतिशत का उछाल देखा गया है और यह 5,725.38 पर पहुंच गया, और थाईलैंड का SET Composite 0.18 प्रतिशत बढ़कर 1,591.07 पर पहुंच गया।
भारतीय शेयर बाजार में एक्सपर्ट की राय
वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में भारत को तीन तरह के गंभीर दबाव का सामना करना पड़ रहा है: कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, सामान्य से कम मानसून और एक वैश्विक पृष्ठभूमि जहां फेडरल रिजर्व का सख्त रुख और ईरान के साथ चल रहा संघर्ष, दोनों ही जोखिम लेने की प्रवृत्ति के लिए बाधाएं हैं।


Download Android App
Download iOS App




