टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अगर आप सोच रहे थे कि मिहिर की वापसी होने वाली है, तो ऐसा नहीं है। मेकर्स ने मिहिर का कमबैक रोक दिया है और अब शो में तुलसी के पुराने लवर की वापसी करा रहे हैं। शांतिनिकेतन के आसपास एक मास्क पहना हुआ आदमी घूम रहा है और तुलसी को शक है कि उसके बेटे उससे कुछ छिपा रहे हैं। इसी सस्पेंस के बीच एक्टर अमन वर्मा ‘अनुपम कपाड़िया‘ बनकर कहानी में नया तूफान लाने वाले हैं।
मिहिर की वापसी पर लगा ब्रेक, मेकर्स ने बदला पूरा प्लान

पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ शो में जब से लीप आया है, तब से फैंस बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं ‘मिहिर कहां है?’ पहले खबरें आई थीं कि अमर उपाध्याय जल्द ही मिहिर बनकर वापसी करने वाले हैं और फैंस भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे। लेकिन अब जो ताजा अपडेट सामने आ रहा है, उसने हर किसी को चौंका दिया है। मेकर्स ने फिलहाल मिहिर की एंट्री वाले ट्रैक पर रोक लगा दी है। यानी मिहिर की वापसी का सस्पेंस अभी और लंबा खिंचने वाला है।
शांतिनिकेतन के आसपास घूम रहा मास्क मैन, तुलसी को हुआ बेटों पर शक

रीसेंट एपिसोड की बात करें तो शांतिनिकेतन के आसपास एक मिस्टीरियस मास्क मैन यानी चेहरा छिपाए घूम रहा है रहा है, घर का हर सदस्य उसे देखकर परेशान है। तृप्ति को तो यह भी लग रहा है कि शायद वही मिहिर है। वहीं दूसरी तरफ, तुलसी भी इस उलझन को सुलझाने में जी-जान से जुटी हुई है। तुलसी को अब अपने ही बेटों, करण और गौतम पर शक होने लगा है। उसे लगता है कि उसके दोनों बेटे मिहिर के गायब होने का सच उससे छुपा रहे हैं। कहानी में सस्पेंस अब एकदम बढ़ गया है।
शो में होगी अमन वर्मा की ग्रैंड एंट्री, अनुपम कपाड़िया बनकर लाएंगे नया तूफान

मिहिर के सस्पेंस के बीच अब शो में एक बेहद धमाकेदार मोड़ आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में एक्टर अमन वर्मा की एंट्री होने जा रही है। जी हां, अमन वही आर्टिस्ट हैं जिन्होंने पहले सीजन में अनुपम कपाड़िया का रोल निभाया था- जो तुलसी का लवर था। बताया जा रहा है कि यह मास्क मैन कोई और नहीं बल्कि अमन वर्मा ही हो सकते हैं, जो अनुपम कपाड़िया बनकर तुलसी की जिंदगी और पूरे विरानी परिवार में नया तूफान खड़ा करने वाले हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी अपने इस पुराने साथी को देखकर क्या रिएक्शन देती है।
आगे की कहानी में जब अनुपम कपाड़िया (अमन वर्मा) अपना चेहरा दिखाएगा, तो तुलसी पुरानी यादों और विरानी परिवार की जिम्मेदारी के बीच झूल जाएगी। उधर तुलसी के बढ़ते दबाव के आगे करण और गौतम को मिहिर का सच उगलना ही पड़ेगा, जिससे अमेरिका वाला राज़ सबके सामने आ जाएगा। शांतिनिकेतन में तृप्ति की चालें धरी रह जाएंगी और ठीक इसी ड्रामे के बीच मेकर्स मिहिर का सबसे धमाकेदार महा-ट्विस्ट प्लान करेंगे।
Read More: Anupama 31st August 2026 Spoiler Alert: ट्रॉफी जीतते ही बदला माहौल, क्या Rahi संभाल..


Download Android App
Download iOS App




