Stock Market Today 31 Oct: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex Nifty में गिरावट

Summary :

Stock Market Today 31 Oct:  भारतीय शेयर बाजार आखिरी कारोबारी दिन आज सपाट खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी में खरीदारी तो फाइनेंशियल सर्विस, मेटल और मीडिया सेक्टर्स में बिकवाली दिख रही थी। सुबह करीब 9 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 153.83 अंक और 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,558.29 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 33.95 अंक और 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,911.80 स्तर पर बना हुआ था। Stock Market Today 31 Oct सत्र की शुरुआत में निफ्टी बैंक 85.35 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,945.75 स्तर…

Stock Market Today 31 Oct:  भारतीय शेयर बाजार आखिरी कारोबारी दिन आज सपाट खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी में खरीदारी तो फाइनेंशियल सर्विस, मेटल और मीडिया सेक्टर्स में बिकवाली दिख रही थी। सुबह करीब 9 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 153.83 अंक और 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,558.29 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 33.95 अंक और 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,911.80 स्तर पर बना हुआ था।

Stock Market Today 31 Oct

Stock Market Today 31 Oct
Stock Market Today 31 Oct (source: social media)

सत्र की शुरुआत में निफ्टी बैंक 85.35 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,945.75 स्तर पर बना हुआ था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 103.50 अंक और 0.17 प्रतिशत की तेजी के बाद 60,199.75 पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 65.50 अंक और 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,535.20 स्तर पर था।

Expert on Share Market

बाजार जानकारों का कहना है कि ट्रंप-शी समिट से यूएस-चीन ट्रेड वॉर में केवल साल भर की शांति मिली है, यह कोई बड़ी ट्रेड डील नहीं है। इसे लेकर कुछ हद तक मार्केट पार्टिसिपेंट्स में निराशा रही। हालांकि, व्यापार से जुड़ी चिंताओं के कम होने और आगे की प्रक्रिया के लिए संभावना से कुछ राहत जरूर मिली है। भारतीय बाजारों में बीते वर्ष 2024 में बने 26277 के रिकॉर्ड हाई के पास पहुंचने पर धीमी पड़ गई है।

Top Losers and Gainers Share Today

इस बीच सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, टाइटन, बीईएल, टीसीएस और आईटीसी टॉप गेनर्स की लिस्ट में थे। वहीं, एनटीपीसी, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल और सनफार्मा टॉप लूजर्स थे। एशियाई बाजारों में अधिकांश बाजार जैसे बैंकॉक, हांग कांग, जकार्ता और चीन लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

Top Company Share Today

Stock Market Today 31 Oct
Stock Market Today 31 Oct (source: social media)

भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरूआत के बाद आज कई कंपनियों के शेयर में उछाल और गिरावट दर्ज की गई है जिसका सीधा असर निवेशकों पर पड़ा है। अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे है तो देखिए टॉप  कंपनी के स्टॉक्स में कितना बदलाव आय़ा है।

कंपनी का नाम (Company) शेयर कीमत (₹) परिवर्तन (Change) स्थिति (Trend)
Bandhan Bank 160.50 -5.91% 🔻 गिरावट
United Spirits 1,452.80 +4.17% 🔺 उछाल
BHEL 261.98 +0.26% 🔺 उछाल
Union Bank 147.80 +3.85% 🔺 उछाल
Canara Bank 134.93 +1.54% 🔺 उछाल
Cipla 1,510.90 -1.90% 🔻 गिरावट
Suzlon Energy 59.74 -2.10% 🔻 गिरावट

ALSO READ: Stock Market Today 30 Oct: US Fed का असर! भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, बिखरे यह 10 स्टॉक्स

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।