Stock Market Today 9 July 2026: भारतीय शेयर बाजार की शानदार वापसी, Sensex 400 अंक चढ़ा, Nifty में 110 अंको का उछाल

Summary :

मिडिल ईस्ट में हमले शुरू होने के बाद शेयर बाजार 8 जुलाई 2026 की शाम को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था लेकिन आज बाजार में रौनक लौट आई है और बंपर तेजी के साथ सुबह 11:00 पर सेंसेक्स 460 अंकों के उछाल के साथ और निफ्टी 127 अंकों के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी हमले के बाद बाजार तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 550 अंक, 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,876 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100…

मिडिल ईस्ट में हमले शुरू होने के बाद शेयर बाजार 8 जुलाई 2026 की शाम को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था लेकिन आज बाजार में रौनक लौट आई है और बंपर तेजी के साथ सुबह 11:00 पर सेंसेक्स 460 अंकों के उछाल के साथ और निफ्टी 127 अंकों के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी हमले के बाद बाजार तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 550 अंक, 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,876 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 181 अंक, 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,964 पर था।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

सेंसेक्स पैक में इटरनल, सन फार्मा, टाइटन, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, बीईएल, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, आईटीसी और एचयूएल गेनर्स थे। इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी लूजर्स थे। सूचकांकों में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी रियल्टी टॉप गेनर्स थे। निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी एफएमसीजी भी हरे निशान में थे। सूचकांकों में केवल निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल लाल निशान में थे।

शेयर बाजार में एक्सपर्ट की राय

जानकारों के अनुसार शेयर बाजार में तेजी की वजह निवेशकों की ओर से निवेश करना है। इसके साथ विदेशी निवेशकों के लगातार छह दिनों से खरीदार बने रहने से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1,963 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी में किया था। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इक्विटी में 790.16 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

वैश्विक बाजारों में उतार चढ़ाव

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि शंघाई, हांगकांग और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को मिलाजुला बंद हुआ था। मुख्य सूचकांक डाओ 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।