मुंबई : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी छोटी सेडान कार जेस्ट का विशेष संस्करण पेश किया है। इस 1.3 लीटर डीजल इंजन वाले वाहन में 13 अतिरिक्त फीचर्स जोड़े गए हैं। दिल्ली में शोरूम इसकी कीमत 7.53 लाख रुपये है। कंपनी ने इसकी जानकारी दी। एक मार्च को पेश हुई जेस्ट प्रीमियो टाटा मोटर्स के सभी बिक्री आउटलेटों पर उपलब्ध होगी।
अगस्त 2014 में पेश होने के बाद से टाटा मोटर्स अब तक जेस्ट की 85,000 से ज्यादा इकाइयां बेच चुकी है। टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार इकाई के अध्यक्ष मयंक पारीक ने कहा कि हमें विश्वास है कि जेस्ट का विशेष संस्करण ग्राहकों को आकर्षित करेगा। जेस्ट के 85,000 से ज्यादा ग्राहकों के साथ हम युवा और आकांक्षी ग्राहकों के जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



