मुंबई/दिल्ली : सोमवार को टाटा समूह की कंपनी टीसीएस ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसका इंतजार देश लंबे समय से कर रहा था। टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज 100 अरब डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन को हासिल करने वाली भारत की दूसरी कंपनी बन गई। इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने यह आंकड़ा पार किया था। टीसीएस भारत की पहली आईटी कंपनी है जो 100 अरब डॉलर के पार पहुंची है। दुनिया भर में केवल 63 कंपनियां ही 100 अरब डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन को हासिल कर सकी है।
इस एलीट क्लब में गूगल, एमेजन, फेसबुक और माइक्रोसाफ्ट जैसी कंपनिया है। कंपनी ने तिमाही नतीजों में कंसोलिडेडिड नेट प्रोफिट में 5.71 फीसद की बढ़त दर्ज की है। इस बढ़त के बाद कंपनी का कंसोलिडेडिड नेट प्रोफिट 6904 करोड़ रुपये हो गया है। यह पाक स्टाक एक्सचेंज में लिस्टेड 559 कंपनियों की कुल वैल्यू से भी ज्यादा है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



