Geo Politics Tension के बीच Tejas Networks के शेयर में तेजी, जानिए क्या है प्राइस

Summary :

Tejas Networks Share Price Hike : खाड़ी देशों में युद्ध बरप रहा है, अंधाधुंध मिसाइलें दागी जा रही हैं। इस बीच शेयर मार्केट भी जियो पॉलिटिक्स टेंशन से गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि इस बीच कुछ स्टॉक ऐसे भी हैं, जिनमें तेज़ी देखी जा रही है. जिसमें टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क का नाम शामिल है। दिलचस्प है कि सोमवार को गिरते बाज़ार में भी तेजस नेटवर्क के शेयर प्राइस तेज़ी में देखें जा रहे हैं. Tejas Networks Share Price : 14 % की तेजी Tejas Networks Ltd के शेयर प्राइस 14% की तेज़ी के साथ 496.45…

Tejas Networks Share Price Hike : खाड़ी देशों में युद्ध बरप रहा है, अंधाधुंध मिसाइलें दागी जा रही हैं। इस बीच शेयर मार्केट भी जियो पॉलिटिक्स टेंशन से गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि इस बीच कुछ स्टॉक ऐसे भी हैं, जिनमें तेज़ी देखी जा रही है.

जिसमें टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क का नाम शामिल है। दिलचस्प है कि सोमवार को गिरते बाज़ार में भी तेजस नेटवर्क के शेयर प्राइस तेज़ी में देखें जा रहे हैं.

Tejas Networks Share Price : 14 % की तेजी

Tejas Networks Share Price Hike
Tejas Networks Share Price Hike (source : social media)

Tejas Networks Ltd के शेयर प्राइस 14% की तेज़ी के साथ 496.45 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं. स्टॉक में पिछले 5 दिनों में 55% की तेज़ी आ चुकी है. इसमें भी अधिकतर तेज़ी पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में आई है.

देखने में आ रहा है निचले स्तरों पर स्टॉक में खूब खरीदारी हुई. रीटेल इनवेस्टमेंट खूब देखने को मिली है। हाल ही में स्टॉक 294.00 रुपए के 52 वीक लो लेवल पर ट्रेड कर रहा था, लेकिन कुछ ऑर्डर और इन्वेस्टमेंट की खबरों के कारण तेजस के शेयर प्राइस ऊंचाई छू रहे हैं.

Stock Market News : स्टॉक में आ रहा है हैवी वॉल्यूम

Tejas Networks Share Price Hike
Tejas Networks Share Price Hike (source : social media)

Tejas Networks के शेयर प्राइस में पिछले दिनों लगातार गिरावट हुई थी और वह अपने 52 वीक लो लेवल 294 रुपए के लेवल तक पहुंच गया. अब तेजस स्टॉक में लगातार बड़ा वॉल्यूम ट्रेड हो रहा है. शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन में भी हाई वॉल्यूम देखा गया.

26 फरवरी, को तेजस नेटवर्क के 7.31 मिलियन शेयर ट्रेड हुए जिनकी ट्रेडिंग वैल्यू 226 करोड़ रुपए रही. इसके अगले दिन 27 फरवरी, शुक्रवार को 13.2 मिलियन शेयर ट्रेड हुए, जिनकी होल्डिंग वैल्यू 8,907 करोड़ रुपए रही है.

Stock Market News India : रिटेल इन्वेस्टर्स की बड़ी हिस्सेदारी

Tejas Networks के शेयर होल्डिंग पैटर्न पर नज़र डालें तो एक बड़ी इनवेस्टमेंट यानी 35% हिस्सेदारी रिटेल इन्वेस्टर्स के पास है. इनमें 23% आम निवेशक ऐसे हैं, जिन्होंने 2 लाख या इससे कम राशि तेजस नेटवर्क में इन्वेस्ट की है.

इसके अलावा एफआईआई के पास स्टॉक में 6% की हिस्सेदारी है, जबकि डीआईआई के पास 4.80% की हिस्सेदारी है. प्रमोटर्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 53.50% बनाए रखी है.

Tejas Networks Share Price Hike : तेजस नेटवर्क के नई डील ने स्टॉक को गति दी

NEC के साथ डील के बाद स्टॉक में लगातार तेज़ी देखी जा रही है. Tejas Networks NEC के लिए हाई-कैपेसिटी 32TR और 64TR 5G Massive MIMO रेडियो बनाएगी, जो 3GPP और O-RAN स्टैंडर्ड्स के अनुरूप होंगे.

यह भी पढ़ें – PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! तीसरे साल भी नहीं बदली PF ब्याज दर, EPFO ने 8.25% रिटर्न किया फिक्स

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।