EPFO Interests Rate Updates: EPF कर्मचारियों के बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर को 8.25% पर ही बनाए रखने का प्रस्ताव दिया है। यानी लगातार तीसरे साल EPF खाताधारकों को इसी दर से ब्याज मिलने की संभावना है। यह फैसला नई दिल्ली में आयोजित सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 239वीं बैठक में लिया गया।
EPFO की बैठक में यह सिफारिश की गई कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर जारी रखी जाए। अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो देशभर के करोड़ों कर्मचारियों को इसी दर से रिटर्न मिलता रहेगा। लगातार तीसरे वर्ष ब्याज दर स्थिर रहने से कर्मचारियों को निवेश की योजना बनाने में आसानी होगी।
EPFO Interests Rate Updates: बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद

इस अहम बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने की। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, श्रम सचिव वंदना गुरनानी और EPFO के केंद्रीय आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बोर्ड द्वारा तय की गई ब्याज दर की सिफारिश अब अंतिम मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजी जाएगी। वित्त मंत्रालय की स्वीकृति मिलने के बाद यह ब्याज दर देश के सात करोड़ से अधिक EPFO सदस्यों के खातों पर लागू होगी।
EPFO Interest Rate 2025-26: EPF खाते में ब्याज कैसे मिलता है

कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि EPF का ब्याज आखिर जुड़ता कैसे है। EPFO हर महीने खाते में जमा राशि पर ब्याज की गणना करता है, लेकिन इसे साल के अंत में एक साथ खाते में जमा किया जाता है। इसलिए कर्मचारियों को पूरे साल का ब्याज वित्त वर्ष खत्म होने के बाद दिखाई देता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि कोई EPF खाता 36 महीने तक निष्क्रिय रहता है, यानी उसमें कोई योगदान नहीं होता, तो वह डॉर्मेंट अकाउंट बन जाता है। ऐसे खातों पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है। इसलिए खाते को सक्रिय रखना जरूरी है।
पिछले सालों में ब्याज दर का ट्रेंड

अगर पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो EPF ब्याज दर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2023-24 में ब्याज दर 8.15% से बढ़ाकर 8.25% की गई थी। वहीं 2021-22 में यह घटकर 8.10% रह गई थी, जो लगभग 40 वर्षों का सबसे निचला स्तर माना गया। इससे पहले 1977-78 में ब्याज दर 8% थी। इस हिसाब से देखा जाए तो मौजूदा 8.25% दर को स्थिर रखना संतुलित फैसला माना जा रहा है।
EPF Interest Rate FY26: कर्मचारियों के लिए क्यों है फायदेमंद
विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों और निवेश से मिलने वाले रिटर्न को देखते हुए 8.25% ब्याज दर उचित है। इससे EPFO के फंड पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ेगा और कर्मचारियों को सुरक्षित निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलता रहेगा। बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तुलना में EPF अभी भी भरोसेमंद और लाभकारी विकल्प माना जाता है।
PF Interest Rate Announcement: क्या करें EPF सदस्य
अगर आप EPF सदस्य हैं तो आपके लिए सबसे जरूरी बात है कि नियमित रूप से योगदान जारी रखें और खाते को सक्रिय रखें। सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद वित्त वर्ष 2025-26 में भी आपको 8.25% की दर से ब्याज मिलता रहेगा। कुल मिलाकर, ब्याज दर में स्थिरता कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है और यह लंबी अवधि की बचत को मजबूत बनाने में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें: US-इजरायल और ईरान की जंग में क्रैश हुआ शेयर बाजार, 1500 अंक टूटा Sensex, इन 4 कारणों से मचा कोहराम


Download Android App
Download iOS App




