Middle East में जंग जैसे हालात, दुबई-अबू धाबी में फंसे भारतीय सितारे! एयरस्पेस बंद, लौटना हुआ मुश्किल

Summary :

US Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि कई देशों ने एहतियात के तौर पर एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके चलते दुबई और अबू धाबी से भारत आने वाली कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। US Israel Iran War: बढ़ते तनाव ने रोकी उड़ानें, सितारों ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonal Chauhan इस समय दुबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया…

US Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि कई देशों ने एहतियात के तौर पर एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके चलते दुबई और अबू धाबी से भारत आने वाली कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।

US Israel Iran War: बढ़ते तनाव ने रोकी उड़ानें, सितारों ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद

US Israel Iran War:
US Israel Iran War: ( Source : Social Media)

रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonal Chauhan इस समय दुबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उनकी फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है और वहां का माहौल काफी तनावपूर्ण है। सोनल ने अपने पोस्ट में लिखा कि सिचुएशन “stressful” है और वह जल्द भारत लौटना चाहती हैं। उन्होंने भारत सरकार से मदद की अपील भी की है। उनके इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार कमेंट कर उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। एयरपोर्ट्स पर भारी भीड़ की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। कई यात्री घंटों से इंतजार कर रहे हैं, तो कुछ लोग होटलों में रुककर हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

Dubai Flights Cancelled: ‘हालात डरावने हैं’- अबू धाबी से ईशा गुप्ता का अपडेट, अजीत कुमार भी फंसे

Dubai Flights Cancelled
Dubai Flights Cancelled ( Source : Social Media)

वहीं दूसरी ओर, ग्लैमरस एक्ट्रेस Esha Gupta ने अबू धाबी से अपना हाल बताया है। ईशा ने कहा कि वह फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन हालात “अस्थिर और डरावने” हैं। लगातार मिल रही अलर्ट और हमलों की खबरों के बीच वहां का माहौल बेहद तनावपूर्ण बताया जा रहा है।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Ajith Kumar भी अबू धाबी में ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि वह किसी इवेंट और ट्रेनिंग के सिलसिले में वहां गए थे, लेकिन फ्लाइट्स बंद होने की वजह से फिलहाल वापस नहीं लौट पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनकी सुरक्षा की दुआ कर रहे हैं और अपडेट की मांग कर रहे हैं। इसी बीच खबरें यह भी हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस Nargis Fakhri भी दुबई में हैं। हालांकि उनकी तरफ से अभी तक कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है, लेकिन फैंस उनकी सिचुएशन  जानने के लिए उत्सुक हैं।

Subhashree Ganguly Dubai: बच्चे के साथ दुबई में सुभाष्री, हजारों भारतीयों की बढ़ी चिंता

Subhashree Ganguly Dubai
Subhashree Ganguly Dubai ( Source : Social Media)

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा Subhashree Ganguly भी दुबई में मौजूद बताई जा रही हैं। खास बात यह है कि वह अपने छोटे बच्चे के साथ वहां हैं। ऐसे में उनके परिवार और चाहने वालों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का माहौल है। हजारों भारतीय यात्री फ्लाइट्स दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया के जरिए मिशन और सरकार से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय मिशन  हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर मदद का भरोसा दिया है। हालांकि जब तक एयरस्पेस पूरी तरह से नहीं खुलता, तब तक सामान्य सिचुएशन बहाल होना मुश्किल माना जा रहा है।

यह स्थिति सिर्फ सेलेब्रिटीज तक सीमित नहीं है। बड़ी संख्या में आम भारतीय नागरिक भी वहां फंसे हुए हैं। ऐसे में अब सबकी नजर भारत सरकार पर टिकी है कि क्या विशेष उड़ानों का इंतजाम किया जाएगा? फिलहाल हर कोई सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा है। हालात कब सामान्य होंगे, इस पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन फैंस और परिवार वाले लगातार अपने चहेते सितारों की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

Read More: Tom Holland Secret Wedding: हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड-जैंडेया की हुई सीक्रेट वेडिंग! एक्ट्रेस की स्टाइलिस्ट ने किया..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।