मुंबई : चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शीर्ष शेयर बाजार बीएसई (मुंबई शेयर बाजार) का शुद्ध लाभ 4 प्रतिशत बढ़कर 66.83 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में बीएसई का कुल परिचालन से शुद्ध लाभ 63.99 करोड़ रुपये रहा था।
मुंबई शेयर बाजार ने एक बयान में कहा कि चालू विथ वर्ष की दूसरी तिमाही में परिचालन से राजस्व करीब 22 प्रतिशत बढ़कर 110.75 करोड़ रुपये हो गया। इसके मुकाबले पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ 90.90 करोड़ रुपये रहा था। बीएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने कहा, बंबई शेयर बाजार ने अपने तकनीकी कौशल का इस्तेमाल करने के साथ-साथ लोगों के विश्वास और वृहद वितरण तंत्र से निवेश उत्पादों को वितरित करने की रणनीति अभी शुरू की है।
लंबे समय में हमारे प्रयासों से देश में विथीय उत्पादों के वितरण परिदृश्य के बदलने की संभावना है। इसके साथ ही, 30 सितंबर को समाप्त हुई छमाही में बीएसई का शुद्ध लाभ 5 गुना बढ़कर 590.53 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में लाभ 107.69 करोड़ रुपये रहा था। जबकि परिचालन से आय करीब 24 प्रतिशत बढ़कर 213.39 करोड़ रुपये हो गई, जो कि पिछले साल 172.11 करोड़ रुपये रही थी।


Download Android App
Download iOS App



