नई दिल्ली : गत सप्ताह सरकार द्वारा अगले महीने का कोटा 4.5 लाख टन के करीब कम छोड़ा गया जिसके चलते मिलों में चीनी नीचे वाले भाव से 150/200 रुपए प्रति क्विंटल उछल गयी। हाजिर में भी इसके भाव इसी अनुपात में तेज बोले गये। इसके साथ-साथ गुड़ में भी यूपी, बिहार, बंगाल की चालानी मांग निकलने लगी है, जिससे उत्पादक मंडियों में 20/30 रुपए प्रति 40 किलो का इजाफा हो गया। यहां ग्राहकी कमजोर होने से मजबूती लिये भाव टिके रहे।
आलोच्य सप्ताह जुलाई माह का कोटा 21 लाख टन से घटाकर 16.5 लाख टन सरकार द्वारा छोड़े जाने से अधिकतर मिलों में चीनी 150/200 रुपए बढ़ गयी। यूपी की मिलों में जो डीओ नीचे में 3050 रुपए बिक गये थे, उसके भाव 3300 तक बोलने लगे। मीडियम चीनी में 200 की बढ़त लेकर 3250 रुपए तक व्यापार हुआ। यूपी की मिलों में चीनी मिल डिलीवरी भाव भी 100/150 रुपए बढक़र 3200/3375 रुपए पर जा पहुंंचे।
हाजिर में भी चीनी जो ऊपर में 3550 रुपए बिकी थी, उसके भाव 3700 रुपए बोलने लगे। गौरतलब है कि जुलाई प्रथम सप्ताह की चीनी 50/75 रुपए और बढ़ाकर मिलें बोलने लगी हैं। इसे देखते हुए इसमें अभी और तेजी आ जाएगी, लेकिन आगे वास्तविक लिवाली उपभोक्ताओं की अनुकूल नहीं है। इसे देखते हुए ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



