Budget 2026: सिगरेट की बढ़ी कीमतें, अब 10 रुपये वाली सिगरेट का पैकेट हो गया इतना महंगा, जल्दी देखें

Summary :

Tobacco Price Hike: केंद्रीय बजट 2026-27 के पेश होने के बाद सिगरेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर टैक्स का नया ढांचा लागू करने की घोषणा की है। यह नया टैक्स सिस्टम 1 फरवरी से ही लागू हो गया है, जिसका सीधा असर सिगरेट की कीमतों पर पड़ा है। बाजार में लगभग सभी तरह की सिगरेट अब पहले से कहीं ज्यादा महंगी हो गई हैं। Tobacco Price Hike: अचानक क्यों बढ़ गई सिगरेट की कीमतें? अब तक सिगरेट पर 28 प्रतिशत जीएसटी और एक अलग से…

Tobacco Price Hike: केंद्रीय बजट 2026-27 के पेश होने के बाद सिगरेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर टैक्स का नया ढांचा लागू करने की घोषणा की है।

यह नया टैक्स सिस्टम 1 फरवरी से ही लागू हो गया है, जिसका सीधा असर सिगरेट की कीमतों पर पड़ा है। बाजार में लगभग सभी तरह की सिगरेट अब पहले से कहीं ज्यादा महंगी हो गई हैं।

Tobacco Price Hike (S-M)
Tobacco Price Hike (S-M)

Tobacco Price Hike: अचानक क्यों बढ़ गई सिगरेट की कीमतें?

अब तक सिगरेट पर 28 प्रतिशत जीएसटी और एक अलग से कंपनसेशन सेस लगाया जाता था। यह व्यवस्था साल 2017 से चल रही थी। लेकिन बजट 2026 में सरकार ने इस पुराने सिस्टम को पूरी तरह खत्म कर दिया है। नए नियमों के तहत अब सिगरेट पर तीन तरह के टैक्स लगाए जा रहे हैं। इसमें नई एक्साइज ड्यूटी, हेल्थ और नेशनल सिक्योरिटी सेस और ज्यादा जीएसटी शामिल है। इस पूरे ढांचे को “टैक्स ट्रायंगल” कहा जा रहा है। इन तीनों टैक्स की वजह से सिगरेट की कीमतें एक साथ तेजी से बढ़ गई हैं।

Cigarettes Price Hike: 10 रुपये वाली सिगरेट अब कितने की होगी?

जो सिगरेट पहले करीब 10 रुपये में मिल जाती थी, अब उसकी कीमत बढ़कर 12 से 13 रुपये प्रति सिगरेट हो गई है। इसकी वजह यह है कि हर सिगरेट पर लगभग 2 से 3 रुपये की नई एक्साइज ड्यूटी जोड़ दी गई है। अगर कोई व्यक्ति पूरा पैकेट खरीदता है तो बढ़ोतरी और साफ नजर आती है।

पहले 10 सिगरेट का पैक करीब 100 रुपये में मिल जाता था, लेकिन अब वही पैक अलग-अलग ब्रांड और दुकानों के हिसाब से 130 से 140 रुपये तक का हो सकता है। नियमित धूम्रपान करने वालों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

Tobacco Price Hike (S-M)
Tobacco Price Hike (S-M)

Alcohol Price Hike: लंबी और महंगी सिगरेट पर ज्यादा असर

सरकार ने टैक्स बढ़ोतरी सिगरेट की लंबाई और कैटेगरी के हिसाब से की है। इसका मतलब यह है कि जितनी लंबी या प्रीमियम सिगरेट होगी, उस पर उतना ज्यादा टैक्स लगेगा। 65 से 70 एमएम लंबी सिगरेट पर अब करीब 3.6 से 4 रुपये प्रति सिगरेट अतिरिक्त टैक्स देना होगा। वहीं 70 से 75 एमएम वाली सिगरेट पर यह बढ़ोतरी करीब 5.4 रुपये प्रति स्टिक तक पहुंच गई है।

Union Budget 2026: डिजाइनर और नॉन-स्टैंडर्ड सिगरेट सबसे ज्यादा महंगी

नॉन-स्टैंडर्ड या डिजाइनर सिगरेट पर सरकार ने सबसे ज्यादा सख्ती दिखाई है। इन पर प्रति सिगरेट करीब 8.50 रुपये का अतिरिक्त टैक्स लगाया गया है। इसका नतीजा यह हुआ है कि जो प्रीमियम सिगरेट पहले 15 से 18 रुपये में मिलती थी, उनकी कीमत अब बढ़कर 70 रुपये या उससे ज्यादा हो सकती है।

सरकार का क्या है मकसद?

इस टैक्स बढ़ोतरी के पीछे सरकार की मंशा साफ है। सिगरेट और तंबाकू उत्पादों को महंगा बनाकर सरकार इनके इस्तेमाल को कम करना चाहती है। खासतौर पर युवाओं और पहली बार तंबाकू आजमाने वालों को इससे दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, इससे स्वास्थ्य से जुड़े खर्चों को कम करने और सरकारी राजस्व बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Budget समझने से पहले जान लें 30 जरूरी टर्म! आसान भाषा में समझ आ जाएगा पूरा बजट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।