Today Gold Rate: सोने की कीमत में गिरावट, चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानें आज का भाव

Summary :

चांदी की कीमत में लगातार उछाल

सोने की कीमत में गिरावट के बावजूद चांदी ने रिकॉर्ड तोड़ा है। 24 कैरेट सोने का भाव 97,840 रुपये प्रति दस ग्राम है जबकि चांदी की कीमत 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। प्रमुख शहरों में भी सोने और चांदी के भाव में बदलाव देखा गया है। निवेशकों की नज़र अब चांदी पर है।

सोने की कीमत में लगातार उछाल के बाद अब सोने का भाव गिरने लगा है। पिछले हफ्ते तक सोना एक लाख रुपये के करीब था लेकिन लगातार गिरावट के बाद सोने का भाव 97 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चांदी की कीमत में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। आज 09 जून 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,840 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 89,700 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है। चांदी की कीमत आज 1,08,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

सोने-चांदी का भाव

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

सोने की कीमत में लगातार गिरावट के बाद अलग अलग शहरों के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोने का भाव अलग दर्ज किया गया है। जानतें है प्रमुख शहरों में आज का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,840 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 89,700 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,840 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 89,700 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,690 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 89,550 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,840 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 89,700 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,690 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 89,550 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,740 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 89,600 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी और पीएसयू बैंक शेयर चमके

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल देखा जा रहा है। जानतें है आपके शहर में आज चांदी का भाव कितना है।

दिल्ली में 1,08,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

चंडीगढ़ में 1,08,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

हैदराबाद में 1,18,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

जयपुर में 1,08,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

मुंबई में 1,08,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

पटना में 1,08,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

चांदी में बढ़ता निवेश

सोने में निवेश के बाद अब चांदी ने भी निवेशकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। निवेशकों का मानना है कि चांदी की कीमतों में अभी और ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है। बता दें कि चांदी में निवेश करने के लिए गूगल पे, फोन पे, ग्रो ऐप के जरिए आसानी से किया जा सकता है। डिजिटली चांदी को खरीदा जा सकता है और कभी कभी बेचा जा सकता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।