ADANI पोर्टफोलियो का टीटीएम ईबीआईटीडीए 86,789 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Summary :

अदाणी ग्रुप के कोर इंफ्रास्ट्रक्चर ने टीटीएम में 84% योगदान दिया

अदाणी पोर्टफोलियो ने अपने कोर इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार की बदौलत पिछले बारह महीनों (टीटीएम) में अब तक का सबसे अधिक 86,789 करोड़ रुपये का ईबीआईटीडीए हासिल किया है। अदाणी ग्रुप ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के तहत यूटिलिटी, ट्रांसपोर्ट और इनक्यूबेटिंग इंफ्रा कारोबार ने कुल ईबीआईटीडीए में 84 प्रतिशत का योगदान दिया।

भारत की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी अदाणी ग्रुप के अनुसार, पिछले बारह महीनों (टीटीएम) के आधार पर पोर्टफोलियो ईबीआईटीडीए में सालाना आधार पर 10.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह अब तक के उच्चतम स्तर 86,789 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में ईबीआईटीडीए में 17.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 22,823 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अदाणी पोर्टफोलियो की कंपनियां अब उच्च पूंजीगत व्यय के रास्ते पर हैं, जिसमें बढ़ते नकदी प्रवाह का मजबूत आधार और संबंधित पोर्टफोलियो कंपनियों के परियोजना कार्यान्वयन पर खर्च शामिल है।

पनी ने कहा, “इससे संबंधित पोर्टफोलियो कंपनियां अपने-अपने क्षेत्रों में ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित होंगी। परिचालन से फंड फ्लो या कर के बाद नकदी 58,908 करोड़ रुपये थी, परिसंपत्ति आधार 5.53 लाख करोड़ रुपये और शुद्ध ऋण से ईबीआईटीडीए 30 सितंबर, 2024 तक 2.46 गुना था। ग्रुप ने कहा कि कम से कम अगले 12 महीनों के लिए ऋण सेवा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पोर्टफोलियो कंपनियों में पर्याप्त लिक्विडिटी बनाए रखी गई है।

कंपनी के अनुसार, अत्यधिक स्थिर ‘कोर इंफ्रास्ट्रक्चर’ पोर्टफोलियो कुल पोर्टफोलियो ईबीआईटीडीए में 84 प्रतिशत योगदान के साथ नकदी प्रवाह सृजन को बल देता है। इस ‘कोर इंफ्रास्ट्रक्चर’ प्लेटफॉर्म में एईएल के इनक्यूबेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवसाय, यूटिलिटी (अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी टोटल गैस) और ट्रांसपोर्ट (अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड) व्यवसाय शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, क्रेडिट प्रोफाइल ने अब एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल कर लिया है, जिसमें रन-रेट ईबीआईटीडीए का 75 प्रतिशत अब ‘एए-‘ और उससे ऊपर की घरेलू रेटिंग वाली परिसंपत्तियों से जनरेट होता है।

अदाणी एंटरप्राइजेज के इनक्यूबेटिंग इंफ्रा व्यवसाय (एएनआईएल, एयरपोर्ट और सड़कें) उच्च विकास पथ पर है और सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 45.6 प्रतिशत की ईबीआईटीडीए वृद्धि और टीटीएम में 33.3 प्रतिशत ईबीआईटीडीए वृद्धि के साथ विकास का नेतृत्व करना जारी रखते हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.