वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर में तेजी की वजह इन्वेस्टर्स के साथ जारी बैठक को बताया जा रहा है। कंपनी ने एक्सचेंज पर जारी जानकारी में बताया है कि अधिकारी बुधवार को सिंगापुर में संस्थागत निवेशकों के साथ बातचीत कर चुके हैं।
- Vodafone Idea के शेयर में 5% बढ़ोतरी
- एक महीने बाद आई तेजी
- गुरुवार और शुक्रवार को मुंबई में इस पर बैठक जारी
मौजूदा निवेशकों से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
पिछले महीने, कंपनी की बोर्ड बैठक में 45,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी मिल गई थी। इक्विटी और लोन दोनों के माध्यम से कंपनी रकम जुटाने की तैयारी कर रही है। मौजूदा निवेशकों से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। वोडाफोन आइडिया (वी) के मुख्य कार्याधिकारी अक्षय मूंदड़ा ने हाल में कहा था कि जब तक कंपनी 5जी सेवाओं की पेशकश करेगी, तब तक वह इससे पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी कि इस तकनीक का इस्तेमाल कैसे किया जाए, जो अन्य दूरसंचार कंपनियों के लिए अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
7-8 महीनों में 5जी सेवाएं शुरू
वीआई ने वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 6,985 कोड़ रुपये का समेकित शुद्ध नुकसान दर्ज किया है जो 12.5 प्रतिशत कम है। नतीजों की घोषणा के एक दिन बाद मंगलवार को विश्लेषकों के साथ बातचीत में मूंदड़ा ने कहा कि कंपनी पूंजी जुटाने के बाद 7-8 महीनों में 5जी सेवाएं शुरू कर सकती है।
नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।


Download Android App
Download iOS App





