सैन फ्रांसिस्को : अचानक से गायब होने के बाद फेसबुक के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप शनिवार को गूगल प्ले स्टोर पर वापस आ गया है। कंपनी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की। नए यूजर्स अब अपने एंड्रॉइड फोन्स पर गूगल एप स्टोर में जाकर व्हाट्सएप लिखने से इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
दुर्भाग्य से एप गायब क्यों हुआ, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है। कुछ यूजर्स ने शुक्रवार को शिकायत की थी कि फेसबुक के स्वामित्व वाला चैट मैसेंजर एप (व्हाट्सएप) अब प्ले स्टोर पर नहीं दिख रहा है। इसके चलते पहली बार व्हाट्सएप जॉइन करने वाले यूजर्स के लिए यह एप गूगल प्ले स्टोर पर नहीं दिखाई दे रहा था।


Download Android App
Download iOS App



