नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स बेस को बचाए रखने के लिए और ग्राहकों की नाराजगी दूर करने के लिए ग्राहकों को फ्री टॉक टाइम दे रही है। कंपनी ने ये ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए जारी किया है। यानी ये ऑफर एक विशेष समय सीमा के लिए ही लागू होता है। जियो ने इस बात की जानकारी दी है कि जिन यूजर्स ने नए ऐलान के 48 घंटे के भीतर अपना जियो नंबर रिचार्ज किया होगा, उन्होंने अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 30 मिनट फ्री मिलेंगे।
बता दें कि बीती 9 तारीख को जियो ने अन्य नेटवर्क पर मिलने वाली फ्री कॉलिंग की सेवा को बंद करने का ऐलान किया है। जियो ने कहा था कि अब नए रिचार्ज करने वालों को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक मामले में जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि ग्राहकों को पहली बार रिचार्ज करने पर 30 मिनट का फ्री टॉक टाइम मिलेगा। ये एक बार के लिए ऑफर है, जो नई घोषणाओं के 7 दिन बाद तक रिचार्ज पर लागू होता है।
यानी जियो के ऐलान के 7 दिनों के अंदर रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को 30 मिनट का फ्री टॉक टाइम मिलेगा। जियो 30 मिनट का फ्री टॉक टॉइम कॉम्पलीमेंट्री ऑफर के रूप में दे रही है, जिसकी जानकारी कंपनी रिचार्ज के बाद एसएमएस के जरिए प्रदान कर रही है। बता दें कि जियो ने 9 अक्टूबर को एआरपीयू इंप्रूव करने के लिए अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए चार्ज लगा दिया है।
वहीं जियो ने ये भी जानकारी दी है कि जिन यूजर्स ने 9 अक्टूबर तक अपना नंबर रिचार्ज किया होगा, उन्हें उस वैधता की अवधी में फ्री कॉलिंग की सुविधा पहले की तरह ही मिलती रहेगी। इसके साथ ही जियो से जियो नेटवर्क, लैंडलाइन और व्हाट्सएप कॉलिंग की फ्री सुविधा मिलती रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



