हरियाणा के करनाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के पुराने मुख्यमंत्री चाहे वह कांग्रेस के हों या आईएनएलडी के दिल्ली से सरकार चलाते थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जमीनी स्तर पर सरकार चलाते हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर हमारे पास राफेल लड़ाकू विमान होता तो तो मुझे लगता है कि हमें बालाकोट जाकर एयरस्ट्राइक करने की जरूरत नहीं पड़ती। हम भारत में ही रहकर वहां के आतंकी शिविरों को को खत्म कर सकते थे। उन्होंने आगे कहा कि मैं साधारण परिवार से हूं और मेरा स्वाभाव भी साधारण सा है।

राफेल का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि मुझे लगा कि इस प्लेन का इस्तेमाल करने से पहले उसकी पूजा की। उस पर ओम लिखा, नारियल फोड़ा और जो रक्षा बंधन बांधा। इस पर कांग्रेस के नेताओं को आपत्ति हो गई। उन्होंने इसपर विवाद शुरू कर दिया। उन्हें स्वागत करना चाहिए था कि राफेल यहां आ रहे हैं। इसके बजाय, उन्होंने आलोचना शुरू कर दी।
हरियाणा चुनाव : BJP ने जारी किया घोषणापत्र, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत किए ये बड़े वादे
जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि ये तो साम्प्रदायिक हो गए। ओम लिखने पर विवाद खड़ा कर दिया। क्या अपने घरों में ओम नहीं लिखा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि बिना कुछ सोचे विचारे जो कुछ भी आता है वो बोलते है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोगों के बोलने से पाकिस्तान को ताकत मिलती है। इसलिए इस चुनाव में इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



