कौन हैं Rishi Parti, जिन्होंने गुरुग्राम में खरीदा अब तक का सबसे महंगा फ्लैट

Summary :

गुरुग्राम के ‘द कैमेलियाज’ में 190 करोड़ का फ्लैट खरीदने वाले बिजनेसमैन Rishi Parti

हरियाणा का गुरुग्राम अब लग्जरी प्रॉपर्टी के मामले में मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों को टक्कर दे रहा है

यहां एक बिजनेसमैन ने 190 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा है

यह फ्लैट गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित “द कैमेलियाज” (The Camellias) नामक अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट में खरीदा गया है

इस फ्लैट का आकार 16,000 स्क्वायर फुट है

फ्लैट को खरीदने वाले बिजनेसमैन का नाम ऋषि पार्टी है

ऋषि पार्टी सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं

इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पिछले हफ्ते की गई है और यह देश के सबसे महंगे अपार्टमेंट सौदों में से एक है

ऋषि पार्टी चार कंपनियों में डायरेक्टर हैं, जिनमें इन्फो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, फाइंड माय स्टे प्राइवेट लिमिटेड और इंटीग्रेटर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं

ऋषि पार्टी ने 24 साल की उम्र में इन्फो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी की शुरुआत की थी, और आज कंपनी में लगभग 150 लोग काम करते हैं, जो 15 देशों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।