Zamato Share: Zamato द्वारा अपने मार्च तिमाही के नतीजो की घोषणा से कुछ हफ्ते पहले कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म शुल्क (platform fee) को लेकर बड़ा अपडेट का ऐलान किया है। बता दें, कंपनी 25 फीसदी बढ़ाकर 5 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है।
शेयर पर दिखगा असर
Zomato द्वारा अपने मार्च तिमाही के नतीजो की घोषणा से कुछ हफ्ते पहले कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म शुल्क (platform fee) को 25 फीसदी बढ़ाकर 5 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया और साथ ही इंटरसिटी लीजेंड्स नामक अपनी इंटर-सिटी फूड डिलीवरी सर्विस को सस्पेंड कर दिया है। अगस्त 2023 में जोमैटो ने अपने मार्जिन को बढ़ाने और प्रॉफिटेबल बनने के लिए 2 रुपये का प्लेटफॉर्म शुल्क शुरू किया था।
प्लेटफार्म fee बढ़ी
कंपनी ने बाद में फीस को बढ़ाकर 3 रुपये कर दिया और 1 जनवरी को इसे फिर से बढ़ाकर 4 रुपये कर दिया। इसने 31 दिसंबर को प्लेटफॉर्म शुल्क को अस्थायी रूप से बढ़ाकर 9 रुपये कर दिया था। जैसा कि कंपनी के शेयर प्राइस ने जनवरी में डेवलपमेंट पर पॉजिटिव प्रतिक्रिया व्यक्त की, एनालिस्ट का कहना है किप्लेटफॉर्म शुल्क बढ़ोतरी आंशिक रूप से डिलीवरी शुल्क पर GST के इंपैक्ट को कम कर देगी।
EBITDA पर पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ने की उम्मीद
Zomato सालाना करीब 85-90 करोड़ ऑर्डर पूरा करता है. सभी जियोग्राफीज में प्रत्येक 1 रुपये कन्वीनियंस फीस में बढ़ोतरी से EBITDA पर 85-90 करोड़ रुपये का पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ सकता है, जो EBITDA पर लगभग 5 फीसदी पॉजिटिव इंपैक्ट है। हालांकि, यह बढ़ोतरी अभी केवल कुछ शहरों में ही प्रभावी है. इस बीच, कंपनी ने अपनी इंटरसिटी लीजेंड्स सेवा को रोक दिया है, जो प्रमुख शहरों के टॉप रेस्टोरेंट से दूसरे शहरों के ग्राहकों तक ऑर्डर पहुंचाती थी।
नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।


Download Android App
Download iOS App





