Jashpur Bus Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां करडेगा से कुनकुरी जा रही बस अनियंत्रित पलट गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए है। यह हादसा करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा में हुआ है जिसके बाद हर जगह चीख-पुकार मच गई और कई लोग बस के नीचे दब गए थे। बस पलटने के बाद स्थानीय लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और बस हादसे में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
Jashpur Bus Accident

बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई और निर्माणधीन दिवार को तोड़कर पलटी है। जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और अन्य यात्रियों को गंभीर चोटे लगी है। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने मदद के साथ ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया गया। साथ ही घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
Jashpur Road Accident

घायलों को तुरंत बस से निकालकर इलाज के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश दिया गया और मौके पर तुरंत 3 एम्बुलेंस पहुंची थी। इस हादस में एक छोटे बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ALSO READ: जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल ने भुवनेश्वर को दी मोबाइल सैनिटेशन यूनिट की सौगात


Download Android App
Download iOS App




