पैसों को लेकर विवाद…आरोपियों ने युवक को मारी गोली, दो गिरफ्तार

Summary :

Delhi : नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के दयालपुर इलाके में रुपयों के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। युवक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट) राहुल अलवाल ने बताया कि दयालपुर थाना पुलिस ने घायल युवक निखिल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग की घटना गत 16 जुलाई को हुई थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान ज्योति कॉलोनी निवासी मयंक शर्मा (22) और मौजपुर निवासी दीपांशु शर्मा उर्फ भूरा (23) के तौर पर…

Delhi : नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के दयालपुर इलाके में रुपयों के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। युवक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट) राहुल अलवाल ने बताया कि दयालपुर थाना पुलिस ने घायल युवक निखिल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फायरिंग की घटना गत 16 जुलाई को हुई थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान ज्योति कॉलोनी निवासी मयंक शर्मा (22) और मौजपुर निवासी दीपांशु शर्मा उर्फ भूरा (23) के तौर पर की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, नेहरू विहार इलाके में गत 16 जुलाई को रुपयों के विवाद में आरोपियों ने फायरिंग की थी। गोली सड़क से टकराकर पीड़ित निखिल को लग गई थी। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही पीसीआर कॉल कर दी। दयालपुर थाने में फायरिंग और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

आरोपियों को पकड़ने के लिए एसीपी दीपक चंद्र की देखरेख में एसएचओ (दयालपुर) धीरज कुमार के नेतृत्व में एसआई राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक, जागिंदर, गुलफाम, संदीप आदि की टीम ने जांच शुरू कर दी। टीम ने टे‌क्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की जानकारी जुटाई और मयंक व दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में SIR के नाम पर काटे जा रहे गरीबों व दलितों के वोट : AAP

Avinay