पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आयी है दरअसल, मंगलवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक TMC कार्यकर्ता की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना शाम को जगद्दल पुलिस थाना क्षेत्र के भाटपारा में पुरानी ताला में हुई जब मृतक की पहचान विक्की जादव के रूप में हुई, जो अपने घर के बाहर खड़ा था। हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्होंने जादव पर करीब से नौ राउंड गोलियां चलाईं, जिससे उनकी छाती और पेट में गंभीर चोटें आईं।
- मंगलवार को पश्चिम बंगाल में एक TMC कार्यकर्ता की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- पुलिस ने बताया कि घटना शाम को जगद्दल पुलिस थाना क्षेत्र के भाटपारा में पुरानी ताला में हुई
- मृतक की पहचान विक्की जादव के रूप में हुई जो TMC का कार्यकर्ता है
- हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्होंने जादव पर करीब से नौ राउंड गोलियां चलाईं
अस्पताल में हुई मृत्यु
पुलिस के अनुसार, जादव को पहले भाटापारा राज्य सामान्य अस्पताल ले जाया गया और बाद में एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि वे गोली चलाने वालों की तलाश कर रहे हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के अमदंगा गांव में एक देशी बम विस्फोट में एक पंचायत प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



