Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

South Korea में नज़र आया मोनोक्रोम कैफे, कॉमिक बुक जैसे लगती है थीम

Summary :

Monochrome Cafe: आपने कभी ना कभी किसी रेस्टोरेंट में खाना तो जरूर खाया ही होगा। खैर, एक विशेष रेस्टोरेंट ऐसा भी है जहाँ सब कुछ केवल काला और सफेद है मतलब कि आपको यहां मोनोक्रोम कैफे देखने को मिलेगा। यह कॉमिक बुक की दुनिया में कदम रखने जैसा है। बहुत से लोग इस रेस्टोरेंट का वीडियो इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं क्योंकि यह बहुत ही हैरान करने वाला और शानदार है। वीडियो देखने के बाद शायद आपका भी इस रेस्टोरेंट में जाने का मन हो। बता दें कि ये वायरल वीडियो साउथ कोरिया के एक कैफे का है। सब…

Monochrome Cafe

Monochrome Cafe: आपने कभी ना कभी किसी रेस्टोरेंट में खाना तो जरूर खाया ही होगा। खैर, एक विशेष रेस्टोरेंट ऐसा भी है जहाँ सब कुछ केवल काला और सफेद है मतलब कि आपको यहां मोनोक्रोम कैफे देखने को मिलेगा। यह कॉमिक बुक की दुनिया में कदम रखने जैसा है। बहुत से लोग इस रेस्टोरेंट का वीडियो इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं क्योंकि यह बहुत ही हैरान करने वाला और शानदार है। वीडियो देखने के बाद शायद आपका भी इस रेस्टोरेंट में जाने का मन हो। बता दें कि ये वायरल वीडियो साउथ कोरिया के एक कैफे का है।

सब कुछ है एक चित्र जैसा

Courtesy: वीडियो को एक्स हैंडल पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट ने शेयर किया

वीडियो में रेस्तरां एक जादुई जगह की तरह नजर आता है। इसमें एक स्पेशल थीम है जो इसे असल में अच्छा और शानदार बनाती है। रेस्टोरेंट के अंदर की सजावट इतनी अच्छी तरह से की गई है कि यह किसी तस्वीर की तरह दिखता है। इसका इंटीरियर इसको एक अलग और बेहतरीन लुक देता है जिससे ये फोटोजेनिक बन जाता हैं। इसे कैफ़े येओन्नम-डोंग 239-20 कहा जाता है जो कि एक ड्राईंग जैसा लगता हैं और जहां सब कुछ मोनोक्रोम है।

वायरल वीडियो पर आए लोगों के रिएक्शन

Courtesy: पोस्ट को एक्स हैंडल पर @einefrau_happy नाम के अकाउंट ने शेयर किया

इस वायरल वीडियो (Monochrome Cafe) को बहुत से लोग एक्स नाम की सोशल मीडिया साइट (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर देख रहे हैं। इसे @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया था। वीडियो में, वे दक्षिण कोरिया के एक रेस्तरां को दिखाते हैं जो केवल काले और सफेद रंगों के साथ एक चित्र जैसा दिखता है। कैप्शन में कहा गया है कि- साउथ कोरिया में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां सबकुछ मोनोक्रोम और किसी ड्राईंग की तरह लगता है. यहां जाकर आपको लगेगा कि आर्ट बुक में आ गए हैं। 20 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 16 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने कहा कि- मैं खुद वहां नहीं गया, लेकिन एक लेख में कहा गया है कि इस कैफे ने विदेशियों के बीच अधिक लोकप्रियता हासिल की है और यहां तक कि विदेशों में फ्रेंचाइजी सौदे भी हासिल किए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner