सुलतानपुर स्थित बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज से रिश्वत लेने के आरोप पर डॉक्टर को हटा दिया गया है। शिकायत के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश जारी किए हैं।
HIGHLIGHTS
- रिश्वत लेने के आरोप में चिकित्सक पर कार्रवाई
- ऑपरेशन से पहले चार हजार रुपये लिए
- दवा के लिए 15 हजार रुपये लिए
- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना का संज्ञान लिया
डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए आठ हजार रुपये मांगे
मरीज ने बताया कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए आठ हजार रुपये मांगे। ऑपरेशन से पहले चार हजार रुपये दिए। बाकी पैसे ऑपरेशन के बाद देने का वादा किया था। ऑपरेशन के बाद बकाया धनराशि भी दे दी। आरोप है कि दवा के लिए 15 हजार रुपये भी लिए गए। मरीज का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने सीएमओ को जांच के आदेश दिए। शुरूआती जांच में डॉ. राजेश प्रजापति पर आरोप सही मिले। उन्हें हटा दिया गया है। आरोपी डॉक्टर को कादीपुर के विजेथुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तैनात किया गया है। वहीं, सीतापुर में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को एम्बुलेंस नहीं मिलने पर डिप्टी सीएम ने सीतापुर सीएमओ को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ प्रतापगढ़ के बाघराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत का मामला गरमा गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



