रायपुर : बसपा से निष्कासित वरिष्ठ नेता व पूर्व महासचिव एमपी मधुकर ने कहा कि हम बहुजन समाज के कार्यकर्ता हैं और रहेंगे। हमारी निष्कासन एक सुनियोजित षडयंत्र है। जिसे प्रदेश के सभी बहुजन समाज के लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। संगठन व समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल पदाधिकारियों के काले कारनामे का असली चेहरा को बेनकाब करेंगे।
बसपा से निष्कासित पूर्व विधायक कामदा जोल्हे व एमपी मधुकर राजधानी में हजारों की तादात में बहुजन समाज के सामने षडयंत्र का खुलासा होगा। सभा में बहुजन समाज के सामने मंच से बसपा के बागी मायावती जी तक अपनी बात पहुंचाने आवाज बुलंद करेंगे। कामदा जोल्हे ने कहा कि उनकी लड़ाई बहुजन समाज के बहन बेटियों पर होने वाले अत्याचार व मान्यवर कांशीराम के मिशन को बेचने वालों से सावधान कराया जाएगा।
एमपी मधुकर ने कहा कि हम बहुजन समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। मधुकर ने यह भी कहा कि बसपा के मिशनरी कार्यकर्ता संगठन में पुरी ताक़त लगाकर गठबंधन के सौदेबाजी के बिना ही छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़कर बहुजन समाज की सरकार बनाएंगे। कांशीराम ने नारा दिया था नारी के सम्मान में बहुजन समाज मैदान में। आज इसी समाज के बहन बेटियों के साथ प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा अश्लीलता व चरित्रहीन हरकतें किया जा रहा है। इन सब का खुलासा किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



