दिल्ली में कोरोना का विस्फोट जारी है। दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 1,984 नए मामले सामने आये जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.73 लाख से अधिक हो गई। वहीं, 37 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,272 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में दी गई।
कोविड-19 के ये नए मामले एक दिन पहले 36,302 जांच से सामने आये हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार सोमवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 27,123 रही, जो एक दिन पहले के 29,228 से कम है। रविवार तक दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 5,235 थी। सोमवार की बुलेटिन में कहा गया है कि नए मरीजों के साथ ही दिल्ली में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,73,098 हो गए हैं।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का विस्फोट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों की संख्या 60,74,702 तक पहुंच गया है और 95,542 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 50,16,520 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



