साल 2015 बहबल कलां मामले में पूर्व DGP, निलंबित IG को आरोपी बनाया गया

Summary :

पंजाब पुलिस की एसआईटी ने पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी और निलंबित आईजी परमराज सिंह उमरानंगल को 2015 के बहबल कलां पुलिस गोलीबारी मामले में आरोपी बनाया है।

पंजाब पुलिस की एसआईटी ने पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी और निलंबित आईजी परमराज सिंह उमरानंगल को 2015 के बहबल कलां पुलिस गोलीबारी मामले में आरोपी बनाया है। 
वर्ष 2015 में फरीदकोट के बरगरी और बुर्ज जवाहर सिंह वाला गांवों में धार्मिक ग्रंथों को अपवित्र किए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन हुए थे तथा पुलिस की गोलीबारी में दो प्रदर्शनकारी मारे गए थे। 
गोलीबारी की घटना की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) में शामिल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और निलंबित महानिरीक्षक (आईजी) के खिलाफ मामले में साजिश का आरोप लगाया गया है। 
उनके अनुसार, इस मामले में पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चरणजीत शर्मा और कुछ अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
सैनी के खिलाफ 1991 में बलवंत सिंह मुल्तानी के लापता होने की घटना में भी मामला दर्ज किया गया था। 

Shera Rajput