महाराष्ट्र में कोरोना का कोहराम बरकरार, बीते 24 घंटे में 11,921 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 13.51 लाख के पार

Summary :

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोविड-19 से राज्य में 180 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 35,751 पर पहुंच गई। विभाग ने कहा कि अब तक राज्य में कोविड-19 के कुल 10,49,947 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 2,65,033 मरीजों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,921 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या सोमवार को बढ़कर 13,51,153 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोविड-19 से राज्य में 180 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 35,751 पर पहुंच गई। विभाग ने कहा कि अब तक राज्य में कोविड-19 के कुल 10,49,947 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 2,65,033 मरीजों का इलाज चल रहा है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का विस्फोट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों की संख्या 60,74,702 तक पहुंच गया है और 95,542 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 50,16,520 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

Desk Team