मार्केट के विकास के लिए सरकार देगी 100 करोड़

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार राजधानी की सभी मार्केट एसोसिएशनों को विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि देगी। दरअसल, दिल्ली में चल रही सीलिंग के कारण पीड़ित हजारों व्यापारियों और दुकानदारों को राहत देने के लिए सरकार ने यह घोषणा की है। इस धनराशि की मदद से व्यापारियों को सीलिंग के कारण हुए नुकसान की भरपायी करने और मार्केटों की समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी।

हालांकि राजधानी की ट्रेड एसोसिएशनों से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकार इस राशि की पहले भी घोषणा कर चुकी है। आप ट्रेड विंग के संयोजक ब्रिजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली में सीलिंग और अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न मार्केट में लोगों और दुकानदारों को होने वाली समस्याओं के बारे में भी बताया गया।

सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार व्यापारियों के भले के लिए अपने स्तर पर काफी प्रयास करेगी। इस दौरान सीएम ने जीएसटी कमेटियों के नाम बदलने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन कमेटियों का काम केवल जीएसटी से जुड़े मुद्दों को ही सुलझाना नहीं है बल्कि मार्केटों का विकास और रोजाना की समस्याओं का समाधान करना भी होगा।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Desk Team