पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा 100 साल की वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। चकदाह पुलिस थाने के अधिकारी ने बुधवार को बताया, ‘यह घटना सोमवार आधी रात की है। अरघा बिस्वास उर्फ अभिजीत को घटना के बाद वृद्धा के परिवार के सदस्यों ने पकड़ लिया।
मामले की शिकायत मंगलवार को दर्ज की गई।’ गंगाप्रसादपुर निवासी आरोपी अभिजीत को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया। इस मामले पर कार्यवाही चल रही है और आवश्यक चिकित्सा परीक्षणों के बाद पीड़ित वृद्धा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


Download Android App
Download iOS App



