नोएडा : फेल हो जाने के डर से दो दिन पहले फांसी लगा चुकी दसवीं कक्षा की एक छात्रा को परीक्षा में 70 फीसदी अंक मिले हैं। अंग्रेजी में उसने 82 फीसदी अंक हासिल किए हैं जबकि उसे इस विषय में अनुत्तीर्ण होने की आशंका थी। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और घर की ओर से उस पर कोई दबाव नहीं था।
उन्होंने बताया कि अंग्रेजी का पेपर दे कर आने के बाद से ही वह परेशान थी और लंबे उत्तर की वजह से कुछ प्रश्न छूट जाने के कारण उसे फेल हो जाने की आशंका थी। शर्मिष्ठा राउत नामक यह छात्रा पेंटिंग बनाती थी और उसने कई अवार्ड भी जीते थे।
CBSE 10th Result : स्मृति ईरानी की बेटी के आए इतने प्रतिशत अंक, ट्वीट करके की ख़ुशी जाहिर
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मोरना गांव में रहने वाली, 10 वीं कक्षा की छात्रा शर्मिष्ठा राऊत ने 3 दिन पूर्व परीक्षा में कम नंबर आने के भय से, घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।


Download Android App
Download iOS App



