आप के 12 सदस्य निलंबित हंगामे के बीच जारी रहा सदन

Summary :

NULL

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के सदन की कार्यवाही में पहुंचे आप विधायक व पार्षदों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। हालांकि हंगामे के बीच भी सदन की कार्यवाही चलती रही। इस दौरान परेशान होकर महापौर ने आप के 12 सदस्यों को सदन से निलंबित कर दिया। दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आप के विधायक, पार्षद व मनोनीत पार्षदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

इस दौरान दो महिला पार्षदों के बीच झड़प तक हो गई। लेकिन महापौर कमलजीत सेहरावत ने सदन जारी रखा। भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने अपनी बातों को रखा, लेकिन आप के पार्षद हंगामा करते रहे।

कुछ देर बाद आप पार्षद महापौर के नीचे बैठे निगम कर्मचारियों की मेज थपथपाने लगे। इसी बीच आप और भाजपा महिला पार्षदों के बीच झड़प तक हुई। जिसे देखते हुए कार्यवाही के बाद महापौर ने आप के 12 सदस्यों को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team