हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शनिवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चार महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
#UPDATE: Death toll rises to 13 in jeep accident near Sanail in Shimla district. #HimachalPradesh https://t.co/Yz2LaFpuaL
— ANI (@ANI) 22 September 2018
यह दुर्घटना त्यूणी रोड पर कुड्डू से तीन किलोमीटर दूर सनैल में उस वक्त हुई जब वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। शिमला के पुलिस अधीक्षक ओमपति जामवाल ने बताया कि एक बच्चा समेत तीन घायल व्यक्तियों को शिमला के रोहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों ने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि जुब्बल थाना प्रभारी और स्वरा पुलिस चौकी प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है। वहीं जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए। एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर गंगल-भालेसा सड़क पर गहरी खाई में गिर गया। सेना और पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



