ग्रेटर नोएडा के हाईराइज सोसाइटी में एक बड़ा हादसा हुआ। बालकनी में खेलते समय 14 साल के एक बच्चे की नीचे गिरकर मौत हो गई है। बच्चा 14वें फ्लोर पर अपने फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था। पुलिस के मुताबिक बच्चा खेलते वक्त अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया है।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
बिसरख थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हादसे के बारे में सूचना मिली थी। बताया गया था कि पैरामाउंट इमोशंस हाउसिंग सोसाइटी में 14 साल का एक बच्चा अपने फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था। खेलते वक्त वह बालकनी से नीचे गिर गया। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्चे की उम्र करीब 14 वर्ष है और उसका नाम प्रांशु है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि हाईराइज सोसाइटी से गिरकर मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें बच्चों और बुजुर्गों की ऐसे ही हादसों में जान जा चुकी है।
इससे पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा
हर बार यह देखने को मिला है कि बालकनी में लगे लोहे के ग्रिल काफी की छोटी हाइट होने की वजह से हादसे हो रहे हैं। इसके लिए संबंधित अथॉरिटी से कई बिल्डरों को बताया गया है कि वह अपनी बिल्डिंग में मानकों के हिसाब से ही बालकनी में लोहे की रेलिंग लगवाएं, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। इसके साथ-साथ परिजनों को भी अपनी सोसाइटी में काफी ऊंचाई वाले फ्लैट में जाल लगवाने के लिए जागरूक किया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



