मोहल्ला क्लीनिक में खांसी की दवाई पीने से 16 बच्चे हुए बीमार, 3 ने गंवाई जान

Summary :

क कफ सिरप के साइड इफेक्ट की वजह से 16 बच्चे बीमार हुए और इनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई। इस मामले की जांच रिपोर्ट में डिस्ट्रोमेथोर्फन कफ सिरप का मामला सामने आया।

एक कफ सिरप के साइड इफेक्ट की वजह से 16 बच्चे बीमार हुए और इनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई। इस मामले की जांच रिपोर्ट में डिस्ट्रोमेथोर्फन कफ सिरप का मामला सामने आया। जांच रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार के डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज  ने दिल्ली सरकार के डीजीएचएस को निर्देश दिया है कि वह सभी मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरी को नोटिस जारी कर बताए कि चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिस्ट्रोमेथोर्फन सिरप प्रिसक्राइब नहीं करे। कलावती सरन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में कुल 16 बच्चों को भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन की मौत हो गई।
मीड़िया रिपोर्टस के अनुसार, कलावती सरन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, नई दिल्ली में डेक्सट्रोमेथॉर्फन से हुई पॉइजिनिंग के 16 मामले सामने आए, जिनमें से तीन बच्चों की अस्पताल में मृत्यु हो गई है। इन बच्चों को दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक द्वारा डेक्सट्रोमेथॉर्फन दवा निर्धारित की गई थी और इस दवा को सख्ती से बच्चों के लिए अनुशंसा नहीं किया जाता है। दवा का निर्माण ओमेगा फार्मास्यूटिकल्स द्वारा किया गया था ..। पत्र में, डीजीएचएस ने दिल्ली सरकार से सभी औषधालयों और मोहल्ला क्लीनिकों को ‘चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डेक्सट्रोमेथॉर्फन नहीं लिखने के लिए नोटिस जारी करने को कहा है। डीजीएचएस ने सार्वजनिक हित में डेक्सट्रोमेथॉर्फन को वापस लेने का भी सुझाव दिया है।
जानकारी के अनुसार, एम्स पटना के बाल रोग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ चंद्र मोहन कुमार ने कहा, भले ही पांच साल से कम उम्र के बच्चों में दवा का इस्तेमाल करने की सिफारिश नहीं की जाती है, फिर भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है और यह सीएनएस साइड इफेक्ट- धुंधली ²ष्टि, उनींदापन, बेचैनी और चिड़चिड़ापन जैसे प्रभाव के लिए जाना जाता है, लेकिन कभी भी इस तरह के विनाशकारी दुष्प्रभाव होने की सूचना नहीं मिली है। रिपोर्ट को लेकर आगे की जांच हो सकती है। हालांकि, ऐसा लगता है कि ये बच्चों में दवाओं के ओवरडोज के मामले हो सकते हैं

Desk Team