कप्तानी विवाद के बीच जानिए पिछले दो सालों में किसके बल्ले से निकले हैं ज्यादा रन, कोहली या रोहित?

Summary :

पिछले कुछ समय से विराट कोहली की कप्तानी को लेकर भारतीय क्रिकेट में उथल पुथल मची हुई है।

पिछले कुछ समय से विराट कोहली की कप्तानी को लेकर भारतीय क्रिकेट में उथल पुथल मची हुई है। जब से विराट की जगह रोहित को वन डे की कप्तानी दी गई तब से ही फैंस और तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स के तरह तरह के बयान आ रहे हैं और आगे क्या होगा कोई नहीं बता सकता।  लेकिन एक चीज है जो हम बता सकते हैं, वो है आंकड़े।  आंकड़े की पिछले दो साल में किसके बल्ले से निकले हैं ज्यादा रन, विराट कोहली या रोहित शर्मा?

टेस्ट से बात शुरू करे तो पिछले दो साल में टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। वहीं, रोहित इस दौरान टेस्ट में एक शानदार बल्लेबाज के रूप में उभर कर सामने आए हैं। 2020 में कोहली ने तीन टेस्ट मैच खेले और इसकी 6 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 116 रन निकले। इस दौरान विराट का औसत 20 से भी कम का रहा। 2021 में भी कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इस साल भी विराट के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला और उनका औसत सिर्फ 28.41 का रहा। उन्होंने 2021 में 10 टेस्ट खेले हैं और उनके बल्ले से सिर्फ 483 रन ही निकले हैं।

वहीं, रोहित शर्मा की बात करें तो 2021 में उन्होंने टीम इंडिया के लिए 11 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 906 रन निकले हैं। 11 टेस्ट मैचों में इस खिलाड़ी का औसत 47.68 का रहा है। हिटमैन के बल्ले से इस साल 2 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। 2020 में रोहित टीम इंडिया के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। लेकिन, 2019 में उन्होंने भारत के लिए 5 टेस्ट मैच खेले और 92.66 के शानदार औसत से 556 रन जेड थे। 2019 में रोहित ने 5 टेस्ट में 3 शतक लगा दिए थे।

 


वहीं वनडे की बात करे तो रोहित ने दो सालों में सिर्फ 6 वनडे मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 43.50 के औसत से 261 रन बनाए। वहीं, अगर कोहली के रिकॉर्ड को देखें तो विराट ने 12 मैचों में 46.66 के औसत से 560 रन बनाए हैं। हालांकि, कोहली ने इन 12 मैचों में एक भी शतक नहीं लगाया। वहीं, रोहित ने खेले अपने 6 मैचों में एक शतक भी जड़ा है।


Desk Team