राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन की वजह से मुख्य सड़कों पर भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। इसको देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों की वजह से शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से 17 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।
ये 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को एक एडवाइजरी जारी कर लिखा कि “24 जुलाई (शुक्रवार) सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सेवा बंद रहेगा। हालांकि, कुछ प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों को लाइन बदलने की सुविधा मिलेगी।”
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखम्बा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (केंद्रीय सचिवालय)
- आईटीओ (ITO)
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
- झंडेवालान
Service Update
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM tomorrow (24th July, 2026) till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3.…— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 23, 2026
3 स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा
DMRC ने पोस्ट में यह भी बताया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा रहेगी। इन स्टेशनों पर यात्री मेट्रो लाइन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन
जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी के जंतर-मंतर पर पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे CJP 28 जून को सोनम वांगचुक ने हिस्सा लिया। उन्होंने छात्रों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। यह हड़ताल परीक्षा में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही, शिक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुई थी। 18 जुलाई को वांगचुक को जबरदस्ती सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद 21 जुलाई, मंगलवार को वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
वांगचुक ने 26 दिनों बाद शुक्रवार को अपना अन्धान समाप्त कर दिया है। मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ने का फैसला लिया। हालांकि प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन अभी भी जारी है, इसी को देखते हुए DMRC ने कुछ स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया है।


Download Android App
Download iOS App




