दर्दनाक! IPL मैच देखकर घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत

Summary :

2 Cousins Killed in Delhi Hit and Run: न्यू दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के संसद मार्ग स्थित महादेव रोड टी-प्वाइंट पर सोमवार रात एक बेकाबू ट्रक ने बुलेट बाइक पर सवार दो चचेरे भाईयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों भाईयों की सिर में गंभीर चोट के कारण दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों भाई फिरोजशाह कोटला स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने के लिए आए थे। रात करीब 11 बजे दोनों बुलेट बाइक पर सवार होकर अशोका रोड होते हुए घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में महादेव रोड टी-पाइंट के पास पीएनबी काम्प्लेक्स के सामने वे…

2 Cousins Killed in Delhi Hit and Run: न्यू दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के संसद मार्ग स्थित महादेव रोड टी-प्वाइंट पर सोमवार रात एक बेकाबू ट्रक ने बुलेट बाइक पर सवार दो चचेरे भाईयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों भाईयों की सिर में गंभीर चोट के कारण दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों भाई फिरोजशाह कोटला स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने के लिए आए थे। रात करीब 11 बजे दोनों बुलेट बाइक पर सवार होकर अशोका रोड होते हुए घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में महादेव रोड टी-पाइंट के पास पीएनबी काम्प्लेक्स के सामने वे सड़क हादसे का शिकार हो गए। डीसीपी (न्यू दिल्ली) सचिन शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली के अशोक नगर निवासी यज्ञ भाटिया (20) और अभव भाटिया (14) के रूप में हुई है।

पुलिस कार्रवाई और जांच

हादसे के बाद ही आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। इस बाबत संसद मार्ग थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को यमुनापार इलाके से बरामद कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। डीसीपी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे पीसीआर काल के माध्यम से सूचना मिली थी कि अशोका रोड पर एक हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार दो लड़कों को गंभीर चोट आई हैं। सूचना मिलते ही डीसीपी और संसद मार्ग थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को घटनास्थल पर दो लोग गंभीर हालत में पड़े मिले। उन्हें तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों का परिचय और पृष्ठभूमि

पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों अशोक नगर के रहने वाले थे और रिश्ते में चचेरे भाई थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिए हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक यज्ञ स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी में बीएससी का छात्र था, जबकि नाबालिग अभव हंसराज मॉडल स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों भाई दिल्ली और बेंगलुरु के बीच खेले गए आईपीएल मैच को देखने के बाद बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। सूत्रों की मानें तो दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची क्राइम और एफएसएल की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पिता से अंतिम बातचीत

पिता से बात करते वक्त हुआ हादसा – सूत्रों की मानें तो रास्ते में नाबालिग छाव अभव फोन पर अपने पिता से बात कर रहा था। वह बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। उसने पिता को बताया कि वह रास्ते में हैं और करीब आधे घंटे में घर पहुंच जाएंगे। लेकिन तभी अशोका रोड से गुजरते वक्त पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।