दिल्ली के रोहिणी इलाके में 29 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि यह कत्ल गैंगवॉर की वजह से किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शेखर राणा के तौर पर हुई है जो अलीपुर के खेड़ा कलां गांव का रहने वाला है और फाइनेंसर का काम करता था।
जख्मी हालत में कार अंदर मिला था राणा
रोहिणी के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणव तयाल ने बताया कि राणा बुधवार रात करीब 10 बजे एक कार में जख्मी हालत मिले थे और कार पर चंडीगढ़ की नंबर प्लेट लगी थी। उन्होंने बताया कि राणा को शुरू में बाबा साहेब आंबेडकर (बीएसए) अस्पताल ले जाया गया और बाद में मैक्स पीतमपुरा रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।


Download Android App
Download iOS App



