सुपरटेक के दोनों टावर को ध्वस्त करने के लिए 10 अप्रैल को परीक्षण विस्फोट किया जाएगा

Summary :

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 93 -ए स्थित सुपरटेक अमराल कोर्ट के दोनों टावर 22 मई को ध्वस्त किए जाएंगे, लेकिन ध्वस्तीकरण से पहले 10 अप्रैल को परीक्षण विस्फोट किया जाएगा।

 उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 93 -ए स्थित सुपरटेक अमराल कोर्ट के दोनों टावर 22 मई को ध्वस्त किए जाएंगे, लेकिन ध्वस्तीकरण से पहले 10 अप्रैल को परीक्षण विस्फोट किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षण विस्फोट में करीब 10 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा और इसी के आधार पर तय हो जाएगा कि दोनों टावर को गिराने में कितना विस्फोटक इस्तेमाल होगा।
 विस्फोटक विभाग  नियंत्रक वीके मिश्रा ने अधिकारियों से चर्चा
उन्होंने बताया कि आगरा से आए विस्फोटक विभाग के संयुक्त मुख्य नियंत्रक वीके मिश्रा ने ट्विन टावर का दौरा किया और उनके साथ नोएडा पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने टावर को गिराने के लिए अधिकृत की गई ऐडिफिस कंपनी के अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कंपनी के साझेदार उत्कर्ष मेहता से ट्विन टावर गिराए जाने के संबंध में चर्चा की। मेहता ने बताया कि 10 अप्रैल को किए जाने वाले परीक्षण विस्फोट के लिए विस्फोटक विभाग के संयुक्त मुख्य नियंत्रक ने अनुमति दे दी है।
आपको बता दे कि ट्विन टावर गिराने की अनुमति हाईकोर्ट ने दी थी । लेकिन गिराने की समस्या का निस्तारण किया जाना बाकी था । अब ट्विन टावर को विस्फोट को गिराने के लिए विेस्फोटक का सहारा लिया जाएगा ।बताया जा रहा हैं ट्विन टावर गिराते समय मेरठ -दिल्ली एक्सप्रेसवे को एक घंटे के लिए बंद रखा जाएगा । विस्फोट के जरिए टावर गिराने का ठेका   ऐडिफिस कंपनी  को दिया हैं । जो कल ट्विन टावर को गिराने का परीक्षण करेंगी
 

Desk Team